दो दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंचेंगी खेल मंत्री श्रेयसी सिंह

बिहार सरकार की सूचना प्रावैधिकी एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह आगामी सात और आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंच रही हैं.

जमुई. बिहार सरकार की सूचना प्रावैधिकी एवं खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह आगामी सात और आठ दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर जमुई पहुंच रही हैं. अपने प्रवास के दौरान जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ आमजनों से भी मुलाकात करेंगी. जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने बताया कि मंत्री श्रेयसी सिंह का यह दौरा जिले के लिए महत्वपूर्ण रहेगा. उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. मंत्री के कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा जिला इकाई द्वारा शीघ्र साझा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >