जमुई में बिजली बिल से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति: सोलर पैनल लगाने पर सरकार दे रही 98 हजार रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना में 98 हजार तक अनुदान पाएं. यह योजना आवासीय उपभोक्ताओं के बिजली बिल को कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद करेगी. जानें पूरी जानकारी.

Jamui News: महंगाई के इस दौर में अगर हर महीने आने वाला बिजली का भारी-भरकम बिल आपकी जेब पर बोझ बन रहा है, तो अब आपके पास इससे हमेशा के लिए राहत पाने का सबसे शानदार मौका है. बिहार सरकार ने प्रदेश के नागरिकों को मुफ्त और सस्ती सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए एक बड़ी योजना का बिगुल बजा दिया है. जमुई जिले समेत पूरे बिहार में 'मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना 2026' की धमाकेदार शुरुआत मंगलवार को की गई है. इस महत्वकांक्षी योजना के तहत अगर आप अपने घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपको 98 हजार रुपये तक की भारी-भरकम सब्सिडी दे रही हैं.

जानिए 1 से 3 किलोवाट सोलर सिस्टम पर कितनी मिलेगी सरकारी मदद

सरकार की इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें हर वर्ग और जरूरत के हिसाब से अनुदान की राशि तय की गई है. अगर आप 1 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार रुपये और बिहार सरकार की तरफ से 10 हजार रुपये यानी कुल 40 हजार रुपये की सीधी सहायता मिलेगी. वहीं 2 किलोवाट क्षमता वाले सोलर सिस्टम पर कुल 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है. अगर आपका घर बड़ा है और आप 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता का सिस्टम लगाते हैं, तो आपको अधिकतम 98 हजार रुपये तक का अनुदान सीधे तौर पर मिलेगा. यह योजना 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी.

17 अक्टूबर तक जमुई के सभी 10 प्रखंडों में ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण का मौका

योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक त्वरित गति से पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन और विद्युत विभाग पूरी तरह मुस्तैद हैं. जमुई जिले के सभी 10 प्रखंडों में 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक विशेष जागरूकता सह पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. इन शिविरों में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को योजना की बारीकियों की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही आवेदन और ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है. जमुई में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री नवीन, अपर समाहर्ता रविकांत सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी और विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर इसका शुभारंभ किया. आम उपभोक्ताओं को बैंकिंग, तकनीकी या कागजी कार्रवाई में कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला स्तर पर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म भी तैयार किया गया है.

जमुई में 162 छतों पर लग चुके हैं पैनल, BPL परिवारों के लिए भी बड़ा लक्ष्य

जमुई जिले में सौर ऊर्जा को लेकर आम लोगों का रुझान पहले से ही बढ़ता हुआ दिख रहा है. अब तक जिले के करीब 162 सामान्य आवासीय घरों की छतों पर सोलर पैनल सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं. इसके अलावा समाज के गरीब और वंचित तबके को रोशनी से जगमग करने के लिए यूएलए मॉडल के तहत जिले के 8,736 बीपीएल परिवारों को इस योजना से जोड़ने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य की दिशा में तेजी से काम करते हुए अब तक 5,024 बीपीएल घरों में स्ट्रक्चर निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है, जबकि 1,886 परिवारों के छतों पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

Jamui News: बिजली बिल में भारी बचत और पर्यावरण संरक्षण का दोहरा फायदा

घर की छत पर सोलर पैनल लगाने से न केवल हर महीने जेब पर पड़ने वाला बिजली बिल का झटका बंद होगा, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा. पारदर्शी वेंडर चयन और अनुदान राशि के सीधे हस्तांतरण की व्यवस्था से आम लोगों में योजना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है. अगर आप भी अपने घर को बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं और 98 हजार रुपये तक की सरकारी मदद का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 17 अक्टूबर से पहले अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में आयोजित कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण जरूर करा लें.

Also Read: Nandan Yadav Encounter: कौन हैं जमुई केस के मुख्य आरोपी नंदन और हरेराम? जानें बालू ढोने से लेकर पुलिस मुठभेड़ तक की कहानी

Also Read: Jamui Encounter News: जमुई में छात्रा से बदसलूकी करने वाले का एनकाउंटर, पुलिस ने नंदन यादव को मारी गोली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Kumar Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >