देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने सोमवार देर शाम खडाईच गांव में छापेमारी कर छह लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया.

खैरा. पुलिस ने सोमवार देर शाम खडाईच गांव में छापेमारी कर छह लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान रिशु कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खडाईच गांव में लंबे समय से शराब का कारोबार किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान आरोपी को छह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक पर उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >