सात आरोपितों को किया गिरफ्तार, जेल

खैरा पुलिस ने की कार्रवाई

खैरा. पुलिस ने शुक्रवार की रात विभिन्न कांडों के सात आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि शराब मामले में फरार सगदाहा गांव के भुवनेश्वर मांझी पिता शुक्रर मांझी, कर्ण नवादा गांव में शराब पीकर हंगामा मचा रहे शराबी बादल कुमार पिता सतनारायण तांती, पत्नी की हत्या मामले में फरार आरोपित कहर डीह गांव के अजय पांडेय, संजीव पांडेय, अभय पांडेय, रूपेश पांडेय पिता त्रिपुरारी पांडेय, वारंटी बानपुर गांव के मो असमल पिता मरहूम मो मुस्लिम मियां को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने सातों को मेडिकल जांच कर कर जेल भेज दिया.

दो आरोपित गिरफ्तार

झाझा. पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बताया कि कांड संख्या 85/23 का नामजद आरोपित गोविंदपुर गांव निवासी गौतम यादव व सतीश यादव लगातार फरार चल रहा था. सूचना मिली कि दोनों घर पर है. इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >