सज्जन सिंह के नेतृत्व में होगा जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव

जिला विधिज्ञ संघ के होने वाले दि-वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को संघ के सदस्यों ने वोटिंग कर मुख्य चुनाव अधिकारी का चयन किया.

जमुई. जिला विधिज्ञ संघ के होने वाले दि-वार्षिक चुनाव को लेकर बुधवार को संघ के सदस्यों ने वोटिंग कर मुख्य चुनाव अधिकारी का चयन किया. इस पद के लिए दो उम्मीदवार अधिवक्ता सज्जन कुमार सिंह और अधिवक्ता शिवशंकर साहु ने नामांकन की प्रक्रिया में भाग लिया. इसके उपरांत मुख्य चुनाव अधिकारी के चयन को लेकर संघ के सदस्यों ने वोटिंग की. कुल 551 अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव अधिकारी के चुनाव में मतदान किये. सज्जन कुमार सिंह को 291 मत मिले, जबकि शिव शंकर साहु को 260 मत प्राप्त हुए. इस प्रकार से सज्जन कुमार सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी के पद पर चुन लिये गये. उन्होंने शिवशंकर साहु को 31 मतों से पराजित किया. नये मुख्य चुनाव अधिकारी सज्जन कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही सहायक चुनाव अधिकारी को भी मनोनीत किया जायेगा और विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों पर चुनाव को लेकर मतदान व मतगणना की तिथि की घोषणा की जायेगी. मौके पर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शर्मा चंदेश्वर उपाध्याय, महासचिव अमित कुमार सहित कार्यकारिणी के सदस्य गण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >