भयमुक्त रहें व अधिक से अधिक संख्या में करें मतदान

विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों की कंपनियां लगातार चकाई पहुंच रही है. पहुंचने के साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से दूरवर्ती इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग अभियान प्रारंभ कर दी गयी है.

चकाई . विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा बलों की कंपनियां लगातार चकाई पहुंच रही है. पहुंचने के साथ ही स्थानीय पुलिस के सहयोग से दूरवर्ती इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग अभियान प्रारंभ कर दी गयी है. इस क्रम में चकाई थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों ने थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनधारा लीलूडीह, उरबा, बाघा, घोरमो, चकाई बाजार, नगरी, मीरबीघा, मनाकोला के इलाकों में लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया तथा लोगों को भय मुक्त रहने तथा अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए जागरूक किया गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रतिदिन सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस के सहयोग से एलआरपी अभियान चलाया जायेगा. इसके अलावा चंद्रमंडी थाना क्षेत्र की बामदह पंचायत के आधा दर्जन गांवों में सुरक्षा बलों के सहयोग से फ्लैग मार्च किया गया. चंद्रमंडी के अपर थानाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सुरक्षा बल और पुलिस ने बामदह पंचायत के सुदूरवर्ती पिपरा, सरायसोल, चांदोसोल, दोमुहान, खरीखाद सहित आधा दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च किया गया तथा विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. मालूम हो कि जिन इलाकों में पुलिस द्वारा लॉन्ग रेंज पेट्रोलिग और फ्लैग मार्च किया जा रहा है. ये सभी पूर्व में नक्सल प्रभावित क्षेत्र था. हालांकि सुरक्षा बलों के सहयोग से उन इलाकों को नक्सलमुक्त कर लिया गया है. फिर भी पुलिस अभी से ही इस इलाके में पूरी तरह सतर्क हो गयी है. साथ ही संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >