विश्व मासिक स्वच्छता दिवस पर किशोरियों के बीच बांटे सेनेटरी पैड

विश्व मासिक स्वच्छता दिवस पर बरियारपुर पंचायत के पतौन मुसहरी स्थित सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र में समग्र सेवा संस्थान की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

बरहट. विश्व मासिक स्वच्छता दिवस पर बरियारपुर पंचायत के पतौन मुसहरी स्थित सामुदायिक सांस्कृतिक शिक्षण केंद्र में समग्र सेवा संस्थान की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में केंद्र में अध्ययनरत बच्चों, किशोरियों व समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान उर्मिला कुमारी ने किशोरियों और महिलाओं के साथ मासिक धर्म व स्वच्छता को लेकर खुलकर संवाद किया. उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना बेहद आवश्यक है. उन्होंने किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने व झिझक छोड़कर इस विषय पर खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया.इस अवसर पर 110 किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया. साथ ही स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को स्वच्छ व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >