सदर अस्पताल जमुई में आज कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानिए ओपीडी-इमरजेंसी रोस्टर

Sadar Hospital: मरीजों की बढ़ती संख्या और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार के लिए विस्तृत ड्यूटी रोस्टर जारी किया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कुमार अमित ने बताया कि नियमित ओपीडी के साथ इवनिंग ओपीडी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा संचालित रहेगी. सभी विभागों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Sadar Hospital: जमुई में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. गर्मी और उमस के बीच स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. ओपीडी से लेकर इमरजेंसी, महिला ओपीडी, लेबर रूम और एसएनसीयू तक मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है.

ओपीडी में आज उपलब्ध रहेंगे ये चिकित्सक

पुरुष ओपीडी में डॉ अंशुल अनुराग दोनों पालियों में मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन, मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ अनुरंजन तथा सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है.

ओटी, पैथोलॉजी और अन्य विभाग

आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम, जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद, पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ अमित रंजन सेवा देंगे.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ मृत्युंजय कुमार, दूसरी पाली में डॉ एमके पंडित तथा तीसरी पाली में डॉ अमित कुमार मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.

महिला ओपीडी व लेबर रूम रोस्टर

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ निधि तथा दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं लेबर रूम में पहली पाली में डॉ नम्रता सिन्हा, दूसरी पाली में डॉ प्रियंका कुमारी और तीसरी पाली में डॉ श्वेता सिंह मौजूद रहेंगी.

एनेस्थीसिया विभाग की ड्यूटी

एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ मनिष कुमार, दूसरी पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद तथा तीसरी पाली में डॉ रघुनंदन की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

ALSO READ: नयी बाइक से काली पूजा में शामिल होने जा रहे साले-बहनोई की सड़क हादसे में मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है। न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी। कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है। संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >