लखीसराय से देव कुमार की रिपोर्ट:
Sadar Hospital Lakhisarai: सदर अस्पताल में शुक्रवार को जनरल ओपीडी में डॉ संगीता राय और डॉ अवधेश कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. वहीं आयुष ओपीडी में डॉ बसंत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार सुबह की ओपीडी में सामान्य रोगों से संबंधित मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा मिलेगी.
इवनिंग ओपीडी में भी मिलेगी चिकित्सा सुविधा
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में इवनिंग ओपीडी की भी व्यवस्था की गई है. दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाली इवनिंग जनरल ओपीडी में डॉ संजय कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं इवनिंग आयुष ओपीडी में डॉ ब्रजेंद्र कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.
गायनी ओपीडी में डॉ रूपा रहेंगी उपलब्ध
महिला मरीजों के लिए गायनी ओपीडी में शुक्रवार को डॉ रूपा की तैनाती की गई है. गर्भावस्था, स्त्री रोग और अन्य महिला स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए मरीज निर्धारित समय पर परामर्श ले सकती हैं.
आईपीडी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी
अस्पताल के आईपीडी रोस्टर के अनुसार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ मो. शाहिद वासिम, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ विकास कुमार झा और रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक डॉ अवधेश कुमार मरीजों की देखभाल करेंगे.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
इमरजेंसी विभाग में पहली पाली में डॉ तीर्था मांझी, दूसरी पाली में डॉ मणि भूषण कुमार और रात की पाली में डॉ निशांत निराला की ड्यूटी लगाई गई है. आपातकालीन स्थिति में मरीज किसी भी समय अस्पताल पहुंचकर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.
बच्चों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था
पीडिया ओपीडी में शुक्रवार को डॉ पवन कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं एसएनसीयू में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभूषण कुमार, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ हिमांशु कुमार और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ हरदीप बागेड़िया नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए तैनात रहेंगे.
