ग्रामीण बैंक कर्मियों रहे हड़ताल पर

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे.

जमुई. केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बुधवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहे. ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव नदीम अख्तर ने बताया कि सरकार द्वारा आईपीओ लाकर ग्रामीण बैंकों के निजीकरण की कोशिश की जा रही है, जो बैंकिंग के मूल उद्देश्य के विरुद्ध है. कर्मियों ने मांग की है कि आईपीओ योजना वापस ली जाए, पर्याप्त नियुक्तियां हों, तकनीकी सुविधाएं बढ़ें और सभी अस्थायी कर्मियों को नियमित किया जाये. बिहार ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन एवं एम्प्लॉयज फेडरेशन, अपने केंद्रीय संगठन एआईजीबीओए / एआईजीबीईए के समर्थन में सरकार की श्रमिक विरोधी व निजीकरण की नीतियों के खिलाफ हड़ताल में शामिल होंगे. इस हड़ताल का उद्देश्य आम जनता और बैंक कर्मियों के हितों की रक्षा करना है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >