महिला स्वस्थ्यकर्मी से तीन लाख 30 हजार रुपये की हुई छिनतई

महिला स्वास्थ्यकर्मी से झपटमारों ने मंगलवार को मुख्य बाजार में तीन लाख 30 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गया

झाझा. महिला स्वास्थ्यकर्मी से झपटमारों ने मंगलवार को मुख्य बाजार में तीन लाख 30 हजार रुपये की छिनतई कर फरार हो गया. इसको लेकर स्वस्थ्यकर्मी ने थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में सोनो अस्पताल में कार्यरत एएनएम सविता कुमारी ने बताया कि पहले हम झाझा रेफरल अस्पताल में ही पोस्टेड थे. वर्ष 2019 में हमारा स्थानांतरण सोना स्वास्थ्य केंद्र में हो गया. लेकिन हमारा बैंक अकाउंट अभी भी झाझा एसबीआई में है. छोटी रकम से लेकर बड़ी रकम की निकासी इसी बैंक से अबतक करती रही हूं. मंगलवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से तीन लाख 30 हजार रुपये की निकासी कर बैंक परिसर से पैदल निकलकर बाजार आ गयी. इस दौरान बाजार में कुछ जरूरत के समान की खरीददारी की. उसके बाद सोनो जाने के लिए टोटो पकड़ने के लिए स्टेशन की ओर जा रही थी. रेलवे कोच रेस्टूरेंट के समीप एक टोटो सोनो जाने के लिए मिल गया. पहले सभी सामानों को रखकर टोटो में सवार होने लगी. इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आये और पैसे से भरा थैला लेकर पश्चिम की ओर फरार हो गये. महिला जबतक चिल्लाती झपटमारों ने तेजी ने बाइक को भगाकर फरार हो गये. महिला ने बताया कि वह मूल रूप से सूर्यगढ़ा की रहने वाली है. घटना की सूचना थानाध्यक्ष एलबी सिंह को मिलते ही पूरे शहर की नाकेबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन की जा रही है. बैंक में सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >