बंगाल, असम व पुडुचेरी में शानदार जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठायी

पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत से प्रफुल्लित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जश्न मनाया

सोनो. पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत से प्रफुल्लित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े, एक दूसरे को मिठाई खिलाया और गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. सोमवार की शाम प्रखंड मुख्यालय सोनो के बाजार में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, भगवान भगत, अशोक तमोली, विनय वर्मा, मुन्ना वर्णवाल, प्रमोद वर्णवाल, राजकिशोर सिंह, नीतीश वर्णवाल व अन्य कई कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. पैरा मटिहाना में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया. मंगलवार को बटिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता व सोनो के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाया और गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया. मौके पर संदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राष्ट्रीय नेतृत्व की दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व का परिणाम है. उन्होंने कहा कि यह विजय विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करने वाली है. उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष परशुराम कुमार, मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रदेव प्रसाद कुशवाहा, महामंत्री सुरेन्द्र यादव, पंचायत अध्यक्ष महरू मंडल, मनोज मंडल, शंकर ठाकुर, कैलाश मंडल, दसरथ मंडल, बूथ अध्यक्ष ललन वर्णवाल, सत्यनारायण मंडल, नीरज वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >