चंद्रमंडीह . चकाई अंचल कार्यालय में सोमवार को जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत सुनवाई का आयोजन किया गया. इस दौरान अंचलाधिकारी राजकिशोर साह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित कार्रवाई करते हुए कई मामलों को सुलझाया. शिविर में कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें जमीन विवाद और राजस्व से जुड़े मामले प्रमुख थे. अंचलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए 6 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया. शेष 4 मामलों में जांच और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं ताकि उनका भी जल्द से जल्द निपटारा किया जा सके. मौके पर राजस्व अधिकारी वेद प्रकाश ने भी आवेदकों की बातें सुनीं और कानूनी पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया. सुनवाई के दौरान कार्यालय में संबंधित हल्का के कर्मचारी और अंचल अमीन सहित फरियादियों की भारी भीड़ मौजूद थी. अंचलाधिकारी ने कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध निराकरण उनकी प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह की सुनवाई जारी रहेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
