गिद्धौर पावर सब स्टेशन में लगा जनता दरबार, उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर शुक्रवार को गिद्धौर पावर सब स्टेशन परिसर में बिजली विभाग ने जनता दरबार का आयोजन किया

गिद्धौर. बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर शुक्रवार को गिद्धौर पावर सब स्टेशन परिसर में बिजली विभाग ने जनता दरबार का आयोजन किया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने गलत बिलिंग, नाम सुधार, बकाया भुगतान व अन्य तकनीकी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिये. कनीय विद्युत अभियंता धीरेंद्र कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द निपटाने का आश्वासन दिया गया. विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. जनता दरबार में पहुंचे उपभोक्ताओं ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है. स्थानीय स्तर पर सुनवाई होने से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा को लेकर आगे भी ऐसे शिविर आयोजित किए जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >