मंडल कारा में बंदी दरबार, समस्याएं सुनीं

भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण

जमुई. मंडल कारा में बुधवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बंदी दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक, कारा अधीक्षक, उपाधीक्षक व कारा चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने कारा परिसर में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने कहा कि कारावास आत्मचिंतन और सुधार का अवसर है. बंदी इस समय का सदुपयोग कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं और रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक बनें. बंदी दरबार में डीएम ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं व शिकायतें सुनीं. उन्होंने कहा कि सभी बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और उनकी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा. मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मामलों का निष्पादन बिना विलंब सुनिश्चित करें. कार्यक्रम के दौरान जेल प्रशासन और बंदियों के बीच सकारात्मक संवाद का माहौल देखने को मिला, जिसे सुधारात्मक और संवेदनशील प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >