पोस्ट ऑफिस निरीक्षक कार्यालय के ओवरसियर छह हजार घूस लेते गिरफ्तार

पोस्ट ऑफिस निरीक्षक कार्यालय के ओवरसियर अजय कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है

झाझा. पोस्ट ऑफिस निरीक्षक कार्यालय के ओवरसियर अजय कुमार सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार ओवरसियर को अपने साथ पटना ले गयी. जानकारी के अनुसार संग्रामपुर क्षेत्र के बीपीएम पुरुषोत्तम कुमार ने निगरानी विभाग को आवेदन दिया था कि झाझा पोस्ट ऑफिस निरीक्षक कार्यालय में कार्यरत ओवरसियर काम करने के एवज में छह हजार रुपये की मांग कर रहा है. निगरानी विभाग की टीम ने पहले इसका सत्यापन किया. उसके बाद झाझा आकर ओवरसियर को छह हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. निगरानी विभाग की टीम गिरफ्तार ओवरसियर को अपने साथ पटना लेकर चली गयी. इसको लेकर झाझा पोस्टमास्टर सुधीर कुमार ने बताया कि अचानक से चार-पांच लोग हमारे कार्यालय में घुस गए और छानबीन करने लगे. इसी दौरान पता चला कि डाक निरीक्षक कार्यालय में तैनात अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसको लेकर मुंगेर डाक अधीक्षक मनोज कुमार मधुकर ने बताया कि हमें भी सूचना मिली है कि निगरानी विभाग की टीम ने हमारे ओवरसियर अजय कुमार सिंह को 6 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है. इसकी सत्यापन को लेकर हमने डाक उप अधीक्षक मुंगेर धीरज कुमार को छानबीन के लिए झाझा भेजा है. बहरहाल झाझा में लगातार निगरानी विभाग द्वारा छापेमारी से सरकारी महकमों में काफी हलचल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >