सोनो . बीते तीन दिनों से घर से फरार बालिग प्रेमी जोड़े को बरामद कर पुलिस ने मंदिर में शादी करा दी. शुक्रवार शाम मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार की देख रख में हिंदू रीति रिवाज से करायी गयी इस शादी में थाने के कई पुलिस पदाधिकारी के अलावा लड़का व लड़की पक्ष से पिता सहित अन्य लोग उपस्थित हुए. शादी कार्यक्रम में दूल्हा पैरा निवासी केदार मंडल का पुत्र अभिषेक कुमार (22) व दुल्हन लोहा पंचायत के राम लखन गुप्ता की पुत्री चांदनी कुमारी (18) है. शादी के उपरांत उपस्थित लोगों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया और सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. पुलिस के इस अनोखे पहल की लोगों ने प्रशंसा की.
घर से भागे बालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस ने मंदिर में करायी शादी
बीते तीन दिनों से घर से फरार बालिग प्रेमी जोड़े को बरामद कर पुलिस ने मंदिर में शादी करा दी.
