पुलिस प्रशासन ने चलाया वाहन जांच अभियान

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है.

बरहट. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है. थानाध्यक्ष कुमार संजीब ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बीते शुक्रवार देर रात बरहट थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस व सीआरपीएफ बटालियन के जवानों ने पांड़ो चौक पर देर रात तक वाहनों की गहन जांच की. इस दौरान चार पहिया और दो पहिया वाहनों की डिक्की खोलकर तलाशी ली गयी, साथ ही वाहन चालकों से कागजातों की भी जांच की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >