Bihar के इस जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी हुई रद्द, जानें कारण

Bihar: पीएम नरेंद्र मोदी जमुई आ रहे हैं. पीएम यहां खैरा प्रखंड के बल्लोपुर गांव में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे.

Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 नवंबर को जमुई जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बल्लोपुर गांव में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.यहां से ही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कैंपेन को लॉन्च करेंगे. प्रधानमंत्री सुबह 11:45 बजे बल्लोपुर पहुंच सकते हैं. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान वो करीब 45 मिनट तक बल्लोपुर में ही रहेंगे. पीएम इस दौरान जनजातीय समुदाय को लेकर चलाये जा रहे हैं अभियान की शुरुआत तो करेंगे ही, इसके साथ ही 65 सौ करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री यहां से बिरसा मुंडा के नाम डाक टिकट भी जारी करेंगे. पीएम के आगमन को लेकर जिले में लगातार तैयारी चल रही है.

छुट्टियां रद्द

पीएम मोदी के जमुई दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी है. अब 15 नवंबर तक जिले में ना किसी कर्मी को छुट्टी दी जाएगी और जो पहले से छुट्टी पर गए हैं उन्हें भी वापस बुला लिया जाएगा. डीएम अभिलाषा शर्मा में इसको लेकर स्पेशल आर्डर जारी करते हुए 15 नवंबर तक सभी प्रकार के अवकाश पर रोक लगा दी है. इस आदेश में लिखा गया है कि जमुई जिले के समाहरणालय, अनुमंडल और जिला स्तर के सभी कार्यालयों में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे.

साथ ही सभी तकनीकी और गैर-तकनीकी कर्मियों को मुख्यालय में रहने का निर्देश जारी किया गया है. डीएम द्वारा जारी आदेश में साफ-साफ कहा गया है कि इस अवधि के दौरान किसी भी कर्मी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा और यदि किसी ने पहले से स्वीकृत ले रखी है, तो वह तुरंत वापस लौट जाएं.

पीएम मोदी के साथ सीएम भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथइस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बीजेपी एमपी गिरिराज सिंह, केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान मौजूद होंगे.

इसे भी पढ़ें: PM Modi की इस बात को सहन नहीं कर पाएगी RJD, बोले- ‘नीतीश सरकार से पहले… ‘

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >