कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ी हुआ घायल, भर्ती

शहर के श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम परिसर में चल रहे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को कबड्डी मैच खेल रहे एक खिलाड़ी घायल हो गया.

जमुई. शहर के श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम परिसर में चल रहे जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को कबड्डी मैच खेल रहे एक खिलाड़ी घायल हो गया. सहयोगी खिलाड़ी और 112 नंबर की पुलिस द्वारा खिलाड़ी को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल खैरा प्रखंड क्षेत्र के सिंगारीटांड गांव निवासी आंनदी साव का पुत्र दीपक कुमार ने बताया कि हमलोगों का मैच टीआर नारायण स्कूल के बच्चों के साथ कबड्डी मैच था. इस मैच में टीआर नारायण की टीम हार रही थी. खेल के दौरान जब मैं किनारे खड़ा था तभी एक युवक आया और किसी नुकीली चीज से सिर पर हमला कर दिया जिससे मैं घायल हो गया और वह फरार हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल खिलाड़ी कि स्थिति खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >