आपसी विवाद में मारपीट, कई घायल

क्षेत्र के मछिन्द्ररा गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में कई लोग घायल हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है.

झाझा. क्षेत्र के मछिन्द्ररा गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में कई लोग घायल हो गये. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. एक पक्ष से स्वेता रानी ने बताया कि गांव की कदमी देवी मेरे खेत की फसल उखाड़ रही थी. इसे लेकर जब मैंं अपनी सास के साथ शिकायत करने गयी तभी कदमी देवी के घर के सम्फुल यादव, इंद्रदेव यादव, मेहरबान यादव, गौतम यादव समेत अन्य लोगों ने मारपीट की. इस दौरान उक्त लोगों ने मेरे गले में रहे सोना का मंगलसूत्र छीन लिया. जबकि दूसरे पक्ष की कदमी देवी ने बताया कि मैं खेत की ओर से आ रही थी तभी संतोष ठाकुर, सतीश ठाकुर, सुजीत कुमार, भोला कुमार अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर ने लाठी -डंडे से हमला कर घायल कर दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >