जमुई. बिहार सुरक्षा परिषद सह परिवहन विभाग जमुई, जिला सड़क सुरक्षा समिति जमुई के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक जागृति कला जमुई के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा का संदेश दिया गया. कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक बसंत कुमार के नेतृत्व में किया गया. कार्यक्रम में सुनील कुमार, सुमन अभिनव कुमार, सुनील कुमार, सोनू कुमार, सोनू कुमारी, अमित, अशोक आदि कलाकार शामिल रहे. कार्यक्रम के माध्यम से सड़क सुरक्षा को लेकर आमजन में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
