शिविर में लोगों ने करायी आखों की जांच

प्रखंड क्षेत्र के बलियो तुरी टोला, सुंदरीटांड़ रविदास टोला समेत कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नेत्र चिकित्सक डॉ अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया.

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के बलियो तुरी टोला, सुंदरीटांड़ रविदास टोला समेत कई जगहों पर स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से नेत्र चिकित्सक डॉ अमित कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया. जिसमें कई ग्रामीणों के नेत्र में विभिन्न तरह की समस्याएं पायी गयी. डॉ सिन्हा ने बताया कि बलियो तुरी टोला में 36 और सुंदरीटांड़ रविदास टोला में 54 लोग नेत्र रोग से ग्रसित पाए गए. जिनका ईलाज शुरू कर दिया गया है. ईलाज के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच गणतंत्र दिवस के दिन अस्पताल में नि:शुल्क चश्मा वितरण किया जाएगा .मौके पर सीएचओ होशियार सिंह, एएनएम लालमुनि, विनीता कुमारी, आशाकर्मी सुभाषनी देवी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >