लक्ष्मीपुर . आगामी 23 जनवरी को मनाए जाने वाले सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी रविकांत की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, के अलावे पंचायत प्रतिनिधि, सरस्वती पूजा कमेटी के लोग के साथ डीजे संचालक शामिल थे. अंचलाधिकारी रविकांत ने कहा सरस्वती पूजा आपलोग आपसी भाईचारा के साथ मनाएं. पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पकड़े जाने पर कारवाई होगी. साथ ही, सभी पूजा कमेटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है. वही बैठक में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि लाइसेंस के लिए आवेदन थाने में जमा करना होगा. उन्होंने डीजे संचालक को चेतावनी दी कि अगर आपने डीजे दिया. बजते पकड़ा गया तो डीजे मालिक पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा. पूजा के दौरान कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम करना होगा उसके लिए भी अलग से लाइसेंस लेना होगा. साथ ही समय पर प्रतिमा का विसर्जन कर लेना है. मौके पर पंचायत प्रतिनिधि व सभी पूजा समिति के सदस्य मैजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
