इलाज के बाद मरीजों की इंज्योरी अब ऑनलाइन बनेगी

छोटी-मोटी घटनाओं से लेकर बड़ी घटनाओं तक की इंज्योरी अब ऑनलाइन बनेगी. उसमें कौन से चिकित्सक मौजूद थे.

झाझा. छोटी-मोटी घटनाओं से लेकर बड़ी घटनाओं तक की इंज्योरी अब ऑनलाइन बनेगी. उसमें कौन से चिकित्सक मौजूद थे. इसके भी ऑनलाइन हाजिरी बनेगी. इसकी सफलता को लेकर मंगलवार को रेफरल अस्पताल सभागार में रेफरल अस्पताल चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में चिकित्सकों व अन्य लोगों की बैठक हुई. चिकित्सा प्रभारी डॉ सिंह ने बताया कि पुलिस केस में चिकित्सक द्वारा मरीजों का इलाज होने के बाद ऑफलाइन इंज्योरी बनती थी. लेकिन अब इसमें जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के नए नियमावली में फेरबदल किया जा रहा है. अब घायल मरीज का इंज्योरी ऑनलाइन बनायी जायेगी. इसके लिए चिकित्सक का आइडी बनेगा और सभी चिकित्सक अपने-अपने ड्यूटी में पुलिस केस से जुड़े मामले का भी निपटारा करेंगे. इसके लिए सभी चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. ताकि ऑनलाइन की प्रक्रिया समझकर काम किया जा सके. मौके पर डॉ सादाब अहमद, डॉ नौशाद, डॉ सबा परवीन ,अस्पताल प्रबंधक नवनीत कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक सुभाष चंद्र समेत कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >