देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने गश्ती के दौरान सूचना के आधार पर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

झाझा. पुलिस ने गश्ती के दौरान सूचना के आधार पर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार को सूचना मिली कि यक्षराज स्थान मंदिर के पीछे एक व्यक्ति शराब लेकर जा रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर बोरा लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने उसे फेंककर भागने लगा. लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. बोरा की तलाशी लेने पर अलग-अलग पॉलीथिन में बंधा कुल 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई. गिरफ्तार शराब माफिया की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के खलासी मुहल्ला के रहने वाले राजदेव पासवान के रूप में हुई है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >