खिलाड़ियों ने लगाया पौधों का जीवन मंत्र, पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

Olympic Day: जमुई जिले के झाझा में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए पौधरोपण अभियान चलाया. द चैम्पियन क्लब एंड स्पीड ताइक्वांडो एकेडमी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया.

जमुई से ऋताम्बर सिंह की रिपोर्ट

Olympic Day: झाझा में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ पर्यावरण भी उतना ही जरूरी है. पौधरोपण अभियान के जरिए युवाओं ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया.

ओलंपिक दिवस पर खेल और पर्यावरण का अनूठा संगम

सोमवार को पुरानी बाजार स्थित गांधी चौक के समीप वन विभाग कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह पहल बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के आह्वान पर द चैम्पियन क्लब एंड स्पीड ताइक्वांडो एकेडमी द्वारा की गई. कार्यक्रम को बिहार ताइक्वांडो एसोसिएशन तथा ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ जमुई का सहयोग प्राप्त था.कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. पौधरोपण के साथ-साथ उपस्थित लोगों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया.

खिलाड़ियों को दिया गया हरियाली बचाने का संदेश

एकेडमी के कोच अमरदेव कुमार तांती ने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को अनुशासन, ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं, वहीं स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण स्वस्थ जीवन की आधारशिला है. उन्होंने कहा कि ओलंपिक दिवस पर किया गया पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे सिर्फ पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करें ताकि यह अभियान भविष्य में बड़े जनआंदोलन का रूप ले सके.

काफी संख्या में शामिल हुए खिलाड़ी और खेलप्रेमी

इस अवसर पर बिहार ओलंपिक एसोसिएशन और ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय गणमान्य लोग, खेलप्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे. सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित समाज निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

ALSO READ: दादा की पुण्यतिथि पर जमुई आएंगे सीएम सम्राट चौधरी, प्रशासन अलर्ट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >