जमुई. सभी विभागों के पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मतदाता जागरूकता की शपथ लेंगे. इस आशय का एक पत्र जारी करते हुए मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा निर्देशित किया गया है कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के सभी विभागों एवं कार्यालय व लोक उपक्रमों एवं शैक्षणिक संस्थानों में मतदाताओं द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलायी जाये व विविध शैक्षणिक संस्थाओं विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से विविध कार्यक्रम यथा वाद विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन आदि का आयोजन किया जाये. इस वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए निर्धारित थीम माय इंडिया माय वोट है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
