गिद्धौर. प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी. पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, जबकि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा. अध्यक्ष पद के लिए पूर्वी गूगुलडीह से एक तथा कुंधुर से एक उम्मीदवार ने नामांकन किया है. वहीं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कोल्हुआ से दो, पूर्वी गूगुलडीह से नौ तथा कुंधुर से एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
