दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 09 लोग घायल, भर्ती

नगर परिषद क्षेत्र के शिवंडीह मोहल्ला में शनिवार को पति-पत्नी के बीच हुए झगड़ा का समझौता कराने पहुंचे लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

दोनों पक्षों ने सदर थाने में दिया आवेदन, जांच कर रही पुलिस

जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के शिवंडीह मोहल्ला में शनिवार को पति-पत्नी के बीच हुए झगड़ा का समझौता कराने पहुंचे लड़की पक्ष और लड़का पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस मारपीट में लड़की पक्ष से पांच तथा लड़का पक्ष से चार सहित नौ लोग घायल हो गये. मारपीट की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में लड़की पक्ष से बेगुसराय के बलिया गांव निवासी, अमित कुमार ठठेरा, राहुल कुमार, किरण देवी, मुन्नी देवी तथा ज्योती कुमारी शामिल हैं. जबकि लड़का पक्ष से रोहित ठठेरा सहित अन्य चार लोग घायल हो गये. लड़की पक्ष से घायल अमित कुमार ठठेरा ने बताया कि बीते शुक्रवार को मेरी भांजी ज्योति कुमारी को उसके पति रोहित ठठेरा विदा कराकर शिवंडीह मोहल्ला लाया था. शाम होते ही पति रोहित ठठेरा ज्योति के साथ बेवजह मारपीट करने लगा. जब मारपीट की जानकारी हमलोगों को हुई तो हमलोग शनिवार को समझौता के लिए शिवंडीह ज्योति कुमारी के ससुराल पहुंचे थे. इसी दौरान रोहित ठठेरा आधा दर्जन लोगों के साथ आया और हमलोगों के साथ लाठी-डंडा से मारपीट करने लगा. इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गये, जबकि रोहित ठठेरा के तरफ से भी चार लोग घायल हो गये. दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया गया है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >