कलशयात्रा के साथ काला में नौ दिवसीय श्रीराम विवाह महायज्ञ शुरू

. प्रखंड अंतर्गत काला गांव में शुक्रवार से नौ दिवसीय राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीराम विवाह महायज्ञ का शुभारंभ किया गया

लक्ष्मीपुर. प्रखंड अंतर्गत काला गांव में शुक्रवार से नौ दिवसीय राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीराम विवाह महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. इसका विधिवत उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ सह समाज सेवी डॉ नीरज साह ने फीता काटकर किया. यज्ञ के लिए प्रथम दिन भव्य कलशयात्रा का आयोजन किया गया. जिसमें 2100 श्रद्धालु महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा का शुभारंभ नवनिर्मित भव्य राम जानकी मंदिर से शुरू होकर जिनहरा स्थित नदी के त्रिवेणी घाट पहुंची वहां वैदिक मंत्रोचारण के बाद कलश में पवित्र जल भरकर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचा. इस दौरान श्रद्धालु जय राम आदि के नारे लगा रहे थे. इस दौरान कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को कोई कठिनाई न हो इसके सारे प्रबंध यज्ञ कमेटी की ओर से किया गया था. गर्मी को देखते हुए शुद्ध पेयजल के साथ शर्बत आदि की व्यवस्था की गयी थी. शनिवार को देवी देवताओं आदि का आह्वाहन व पूजन, अग्नि मंथन के साथ हवन प्रारंभ तथा मूर्तियों का संस्कार प्रारंभ किया जाएगा. 14 मई यानि गुरुवार को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा. 16 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा का आयोजन होगा. बाकी दिनों में भजन कीर्तन के अलावे रामलीला तथा रासलीला होगा. इसके लिए अयोध्या से मंडली को बुलाया गया है. उक्त जानकारी देते हुए यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष चंदन पासवान, पिंटू पांडेय, गणेश यादव, मुखिया रणधीर यादव, पूर्व मुखिया सुनील कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबी यादव आदि ने बताया कि यज्ञ के काशी से विद्वान पंडित संजय पांडेय आदि को बुलाया गया है यजमान के रूप में मुखिया रणधीर यादव बोधि पंडित यानि कुल सात आठ लोग हैं. यज्ञ को लेकर पूरे गांव में भक्ति का माहौल सा बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >