पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को पीट कर घायल कर दिया.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के नवीनगर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक व्यक्ति को पीट कर घायल कर दिया. परिजन द्वारा घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी गयी. सूचना के बाद मौके स्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल नवीनगर निवासी मो सफदर फकीर ने बताया कि मैं शौच के लिए घर से बाहर गया था. जहां पहले से घात लगाये मेरे पड़ोसी मो अफजल व मो असलम बेवजह मेरे साथ गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया जिससे मैं घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >