वरिष्ठ भाकपा नेता के निधन पर शोक

भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह चकाई प्रखंड अंतर्गत दुलमपुर पंचायत के चरका गांव निवासी जयप्रकाश दास का असामयिक निधन बुधवार की रात्रि में रांची के रिम्स अस्पताल में हो गया.

चंद्रमंडीह . भाकपा माले के वरिष्ठ नेता सह चकाई प्रखंड अंतर्गत दुलमपुर पंचायत के चरका गांव निवासी जयप्रकाश दास का असामयिक निधन बुधवार की रात्रि में रांची के रिम्स अस्पताल में हो गया. वे लगभग 65 वर्ष के थे. उनके निधन से चकाई में शोक की लहर दौड़ गयी है. वे 2014 में भाकपा माले के टिकट पर जमुई लोकसभा से प्रत्याशी भी रह चुके थे. उनके निधन की खबर सुनकर भाकपा माले के जमुई जिला सचिव काॅमरेड शंभूशरण सिंह, चकाई प्रखंड सचिव काॅमरेड मनोज कुमार पांडेय, युवा नेता बाबु साहब सिंह, आदिवासी किसान नेता काॅमरेड कालू मरांडी समेत दर्जनों माले नेता उनके पैतृक गांव चरका गांव पहुंचे तथा पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर एवं पार्टी का झंडा देकर अंतिम विदाई दी. मौके पर काॅमरेड मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि काॅमरेड जयप्रकाश दास जनता एवं पार्टी के प्रति समर्पित थे. मौके पर बासुदेव हांसदा, मो सलीम, अजीम अंसारी, मतला मरांडी, जयनारायण बेसरा, किशोर किस्कू, खुबलाल राणा, दशरथ दास, फुचन टूडू समेत बड़ी तादाद में विभिन्न गांवों के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >