दीवार गिरने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक पुरानी ईंट की दीवार गिर जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

जमुई . नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक पुरानी ईंट की दीवार गिर जाने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. इस हादसे में अधिकांश घायल बच्चियां हैं. घटना बीते मंगलवार की देर शाम की है, जब सरस्वती पूजा समिति द्वारा स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस ढोल-बाजे के साथ निकाला गया था. जुलूस देखने के लिए मोहल्ले में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटे हुए थे. इसी दौरान लोग एक पुराने ईंट की दीवार के समीप खड़े होकर जुलूस देख रहे थे, तभी अचानक अधिक वजन पड़ने के कारण दीवार भरभराकर गिर गई. हादसे में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में सिरचंद नवादा मोहल्ला निवासी चक्रधारी पंडित की पुत्री क्रांति देवी, सुरेश पंडित की पुत्री राधिका कुमारी, अरुण पंडित की पुत्री चंचल कुमारी, अर्जुन पंडित की पुत्री पूजा कुमारी, रामेश्वर पंडित की पत्नी प्रमिला देवी तथा उनकी पुत्री रश्मि कुमारी शामिल हैं. सदर अस्पताल में इलाजरत सभी घायलों की स्थिति चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >