JAMUI : 14 वर्षीय नाबालिग के साथ छेड़छाड़, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन

गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.

गिद्धौर जमुई से कुमार सौरभ की रिपोर्ट :

गिद्धौर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार देर शाम 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता ने गिद्धौर थानाध्यक्ष को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है. पीड़िता ने बताया कि वह रविवार देर शाम गांव के एक दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर उसे पकड़कर छेड़छाड़ की. जब वह जोर से चिल्लाई, तो घर के लोग दौड़कर आये और आरोपित बाइक से फरार हो गये. पीड़िता ने गिद्धौर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. थानाध्यक्ष राशि मालिक ने बताया कि शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >