लापता युवती दिल्ली से बरामद

थानाक्षेत्र के धमना गांव की लापता विवाहिता को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि नौ जून को वह बैंक जाने के बाद लापता हो गयी थी.

झाझा. थानाक्षेत्र के धमना गांव की लापता विवाहिता को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है. मालूम हो कि नौ जून को वह बैंक जाने के बाद लापता हो गयी थी. पति ने 16 जून को थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता दिल्ली के आजादपुर इलाके में रह रही थी. पुलिस ने वहां से एक युवक को भी हिरासत में लिया है. उससे लगातार पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि महिला की इंस्टाग्राम पर युवक सुधीर कुमार से बातचीत हो रही थी. बातचीत के दौरान महिला ने खुद को विधवा बताया था. इसके बाद वह युवक के पास दिल्ली चली गयी. पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर महिला को बरामद किया. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >