अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

उलाय नदी से नियम विरुद्ध बालू उठाव को लेकर परशुराम तांती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देते हुए इसपर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

जमुई. उलाय नदी से नियम विरुद्ध बालू उठाव को लेकर परशुराम तांती के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गुरुवार को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन देते हुए इसपर कार्रवाई की गुहार लगायी है. ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव उलाय नदी के किनारे स्थित है. गांव तक कोई संपर्क मार्ग अब तक नहीं बन पाया है. इस कारण गांववाले नदी पार कर ही अपने कामकाज के लिए यात्रा करते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि नदी में बालू का उठाव 15 से 20 फीट गहरे तक किया जा रहा है. इससे न केवल नदी के कटाव में वृद्धि हो रही है, बल्कि आसपास के बच्चों के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है, जो नदी के पास खेलते हैं. ज्ञापन में यह भी बताया गया कि नदी पार टोला में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय स्थित हैं. बच्चों को नदी पार करके स्कूल जाना पड़ता है. बालू खनन के कारण नदी की गहराई बढ़ने से बरसात के मौसम में जानमाल का खतरा हो सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि नदी के कटाव के कारण उनकी पुश्तैनी ज़मीन भी नदी में समा चुकी है. ग्रामीणों ने डीएम से अनुरोध किया है कि बालू उठाव के मानकों का पालन कराया जाये और अवैध खनन पर रोक लगायी जाये, ताकि बरसात के दिनों में किसी भी प्रकार का जोखिम न उत्पन्न हो. इस ज्ञापन में परशुराम तांती, बच्चु तांती, मिथिलेश कुमार तांती, राजेंद्र तांती, चंदन कुमार, उदय तांती, किशोर तांती, लक्ष्मण तांती समेत 44 ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >