चुनाव को लेकर बॉर्डर इलाके के पुलिस थानों के साथ एसडीपीओ ने की चर्चा

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बॉर्डर इलाके के थाने में जाकर पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की.

झाझा . आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बॉर्डर इलाके के थाने में जाकर पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की. इस दौरान पुलिस से संपर्क कर विधि व्यवस्था के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. इस दौरान जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए झाझा थाने के बॉर्डर इलाका बांका जिले के बेलहर थाना में जबकि बिहार से सटा झारखंड राज्य के देवघर थाना में जाकर पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. उक्त क्षेत्र के आपराधिक इतिहास, भौगोलिक क्षेत्र व अन्य बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया. एसडीपीओ ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ,सामाजिक सौहार्दपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. उसी के तहत इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि बांका जिला के बेलहर में बैठक के दौरान वहां के पुलिसकर्मियों से आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली. जबकि देवघर थाने में भी आपराधिक गतिविधि पर गहन चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जायेगी, रात के समय विशेष गश्ती के साथ अतिरिक्त बल की तैनाती भी की जायेगी. इसके अलावा पड़ोसी झारखंड राज्य के पुलिस से भी लगातार संपर्क में रहेंगे. इस दौरान झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, जसीडीह थानाध्यक्ष दीपक कुमार, चंद्रमंडी थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के अलावा बड़ी संख्या में सभी थाना के पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >