आज से लगेगा तनावमुक्त राजयोग ध्यान अनुभूति शिविर

प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में 20 जनवरी से 22 जनवरी तक तनावमुक्त राजयोग ध्यान अनुभूति शिविर का आयोजन आइसीआइसीआइ बैंक के पीछे मैदान में किया जा रहा है.

लक्ष्मीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में 20 जनवरी से 22 जनवरी तक तनावमुक्त राजयोग ध्यान अनुभूति शिविर का आयोजन आइसीआइसीआइ बैंक के पीछे मैदान में किया जा रहा है. जिसमें प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय लक्ष्मीपुर जमुई के द्वारा श्रीमद भागवत गीता के आध्यात्मिक रहस्य द्वारा जीवन जीने की कला पर दिव्य अलौकिक प्रवचन होने जा रहा है. उक्त जानकारी देते हुए आयोजक सीता दीदी, रतन रजक, इंद्र देव जी, गीता दीदी, काजल कुमारी, नीलेश कुमार, तथा सुरेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि प्रवचन दोपहर बाद 02 बजे से शाम 05 बजे तक होगा. प्रवचन ब्रह्मकुमारीज राजयोगिनी कंचन दीदी जी देंगी. शिविर की शुरुआत 20 जनवरी को सुबह 08 बजे कलश यात्रा से शुरू किया जाएगा. आयोजकों ने श्रद्धालुओं से निवेदन किया है अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इससे सुंदर लाभ को प्राप्त करें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >