विवाह के एक साल बाद विवाहिता की इलाज के दौरान मौत, भाई लगाया हत्या का आरोप

थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के हरपेटी गांव में विवाहिता के पेट में दर्द होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

खैरा. थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के हरपेटी गांव में विवाहिता के पेट में दर्द होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान हरपेटी गांव निवासी आकाश तांती की 21 वर्षीय पत्नी मौसम कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि शुक्रवार को महिला के पेट में दर्द की शिकायत के बाद बाद परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया. सदर अस्पताल में भी उसकी बिगड़ती स्थिति देख डॉक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया. पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के बाद जमनीपुर गांव निवासी मृतका के भाई नवीन कुमार ने घटना में हत्या की आशंका जतायी है तथा इसे लेकर खैरा थाना में एक लिखित आवेदन दिया है. मृतका के भाई ने बताया कि एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. उसने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि मृतका के साथ इसके ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा मारपीट की गयी है. पुलिस ने आवेदन दिए जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >