टुनटुन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित पत्नी के साथ गिरफ्तार

लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी टुनटुन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

झाझा. लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी टुनटुन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित को उसकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि बीते तीन नंबर को एक व्यक्ति का शव को गुड़ियारा बहियार से बरामद किया गया था. शव की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के लाधो सिंह के पुत्र टुनटुन सिंह के रूप में की गयी है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन ही चार नामजद को गिरफ्तार कर लिया था. दो मुख्य आरोपित पुलिस को चकमा दे रहे थे, जिसे बीते गुरुवार को पकड़ लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी राधे पंडित का पुत्र सुरेंद्र पंडित व उसकी पत्नी आरती देवी है. पुलिस ने टुनटुन सिंह हत्याकांड के सभी आरोपितों की गिरफ्तारी कर कांड का उद्द्भेदन कर दिया गया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ राजेश कुमार के अलावा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार यादव, नंदन कुमार, कुंज बिहारी व पुलिस जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >