अलीगंज. होली पर्व को लेकर शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गयी है. हालांकि पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है. शुक्रवार को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मैना चातर गांव से भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि होली को देखते हुए क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मैना चातर गांव के पश्चिम बहियार स्थित एक खेत के कुएं में बड़ी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई है. सूचना की तकनीकी पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान खेत के कुएं से कुल 69 लीटर विदेशी शराब और 50 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई. इस तरह कुल 119 लीटर शराब जब्त की गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी से तस्करों में हड़कंप मच गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
खेत के कुएं से 119 लीटर देसी-विदेशी शराब जब्त
होली पर्व को लेकर शराब तस्करों की सक्रियता बढ़ गयी है. हालांकि पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है.
