लग्जरी कार से 369 बोतल शराब बरामद, तस्कर फरार

जिले के सरौन गांव के समीप से बीते शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लग्जरी कार से 369 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.

मिलिट्री बॉक्स में छिपाकर ले जाया जा रहा था शराब, जांच में जुटी पुलिस जमुई. जिले के सरौन गांव के समीप से बीते शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लग्जरी कार से 369 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. हालांकि, इस दौरान तस्कर भागने में सफल रहा. उत्पाद विभाग की टीम ने कार को जब्त कर उत्पाद थाना लाया. जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि आसन विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग टीम का गठन कर शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान एक लग्जरी चवरलेट कार पर शक होने पर उसे रोका गया, लेकिन कार चालक उत्पाद पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस द्वारा पीछा करने पर कार सरौन गांव के समीप खड़ा कर तस्कर फरार हो गया. जब्त कार में रखा दो मिलिट्री बॉक्स से 369 बोतल अंग्रेजी शराब यानी 139.125 लीटर शराब बरामद किया गया. मिलिट्री बॉक्स पर मेजर विपिन पंडित लिखा हुआ है. उत्पाद अधीक्षक द्वारा बताया गया कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द ही शराब तस्कर की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >