Jamui. गिद्धौर में देर रात वाहन जांच से चालकों में मचा रहा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

गिद्धौर में देर रात वाहन जांच से चालकों में मचा रहा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

गिद्धौर जमुई से रिपोर्ट – गिद्धौर थानाध्यक्ष राशि मालिक के नेतृत्व में शनिवार रात्रि मुख्य राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान में थानाध्यक्ष राशि मलिक के साथ अवर निरीक्षक रंजीत राय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे. वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनके डिक्की, टूल बॉक्स एवं कागजातों की बारीकी से जांच की, जांच क्रम में कई वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिनसे बतौर जुर्माना 21 हजार रुपये वसूला गया. मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष मलिक ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के मद्देनजर यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी. अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राशि मालिक, अवर निरीक्षक रंजीत राय के अलावे कई जवान मौके पर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >