खैरा बीडीओ का हुआ तबादला, शेखर सुमन बने नये बीडीओ

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का तबादला किया गया है. इसी कड़ी में खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है.

खैरा. विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का तबादला किया गया है. इसी कड़ी में खैरा प्रखंड विकास पदाधिकारी का भी ट्रांसफर किया गया है. दरअसल खैरा में पदस्थापित निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार चक्रवर्ती का तबादला शेखपुरा किया गया है. शेखपुरा में चंदन कुमार चक्रवर्ती को कार्यपालक पदाधिकारी बनाकर भेजा गया है. जबकि उनकी जगह शेखर सुमन को खैरा का नया प्रखंड विकास पदाधिकारी बनाया गया है. बताते चलें कि इससे पहले शेखर सुमन भागलपुर जिले के सनहौला प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >