Jamui Taekwondo Championship: झाझा (जमुई). बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में मोतिहारी के आर्य विद्यापीठ रघुनाथपुर में आयोजित 36वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026-27 एवं 9वीं पुमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झाझा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीतकर झाझा का नाम रोशन किया.
अंश कुमार ने जीता स्वर्ण पदक
द चैंपियन क्लब एंड स्पीड ताइक्वांडो एकेडमी, झाझा के कोच अमरदेव कुमार तांती ने बताया कि सब-जूनियर बालक वर्ग में अंश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उनके प्रदर्शन से क्लब के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.
कई खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
कैडेट बालिका वर्ग में नव्या कुमारी ने कांस्य पदक जीता. जूनियर बालिका वर्ग में कोमल कुमारी और प्रतिज्ञा कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया. वहीं सीनियर बालक वर्ग में पिंटू सोरेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया.
कोच अमरदेव कुमार तांती के अनुसार सब-जूनियर बालक वर्ग में आकाश कुमार और विवेकानंद कुमार रजक ने भी पदक हासिल कर प्रतियोगिता में झाझा का प्रदर्शन मजबूत किया.
अनुशासन और मेहनत से मिली सफलता
कोच अमरदेव कुमार तांती ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय उनके अनुशासन, नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास को दिया. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के दौरान अपने प्रशिक्षण और कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया.
झाझावासियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई
Jamui Taekwondo Championship: झाझा के खिलाड़ियों के एक साथ बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. रामावतार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदय शंकर झा, पूर्व नगर अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.
