नीट यूजी में 95 पर्सेंटाइल हासिल कर उज्ज्वल दीप ने बढ़ाया जमुई का मान.

जमुई के उज्ज्वल दीप ने NEET UG 2026 में 95 पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है. कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. उनका लक्ष्य भविष्य में कार्डियक सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना है.

जमुई : जिले के पुरानी बाजार निवासी अधिवक्ता अमित कुमार और रचना शर्मा के पुत्र उज्ज्वल दीप ने नीट यूजी-2026 में 495 अंक प्राप्त कर 95 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है.

दसवीं में 94 और 12वीं में 78 प्रतिशत अंक

जनरल कैटेगरी के छात्र उज्ज्वल दीप ने संत जोसफ स्कूल, जमुई से मैट्रिक की परीक्षा 94 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी. इसके बाद उन्होंने मणिद्वीप एकेडमी, मार्कठा (जमुई) से इंटरमीडिएट की परीक्षा 78 प्रतिशत अंकों के साथ पास की.

कड़ी मेहनत से मिली सफलता

उज्ज्वल ने आकाश इंस्टीट्यूट, जयपुर में रहकर नीट यूजी की तैयारी की. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन, माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया.

कार्डियक सर्जन बनने का सपना

नीट में सफलता के बाद उज्ज्वल अब मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने भविष्य में कार्डियक सर्जन बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा जताई है.

परिजनों और शिक्षकों ने दी बधाई

उज्ज्वल के पिता अधिवक्ता अमित कुमार, जो जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव हैं, ने बेटे की सफलता पर खुशी जताई. शिक्षकों और शुभचिंतकों ने भी उज्ज्वल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. स्थानीय लोगों ने कहा कि उनकी सफलता जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

यह भी पढ़ें : जमुई का गांव, लेकिन लिखना पड़ता था लखीसराय जिला, अब बदल जाएगा लखनपुर गांव का पता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >