स्कूल गए बिना झारखंड से शिक्षक बना रहे थे अटेंडेंस, ई-शिक्षाकोष जांच में खुला राज

E-Shikshakosh Portal: जमुई में ई-शिक्षाकोष पोर्टल ने एक शिक्षक की बड़ी धोखाधड़ी पकड़ी है. चकाई के शिक्षक अमरेंद्र कुमार स्कूल आने के बजाय झारखंड के देवघर स्थित अपने घर से ही डिजिटल हाजिरी लगा रहे थे. लोकेशन संदिग्ध मिलने पर शिक्षा विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए शिक्षक पर कड़ा एक्शन लिया है.

E-Shikshakosh Portal: बिहार के सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षाकोष पोर्टल के जरिए हाजिरी बनाना अब उन शिक्षकों के लिए मुसीबत बन गया है जो ड्यूटी में लापरवाही बरतते हैं. जमुई जिले के चकाई प्रखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है. यहां एक शिक्षक स्कूल आने के बजाय पड़ोसी राज्य झारखंड के देवघर में बैठकर ही अपनी अटेंडेंस लगा रहे थे. ई-शिक्षाकोष पोर्टल की रैंडम जांच में इस बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है.

पूरा मामला जानिए

उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर में तैनात शिक्षक अमरेंद्र कुमार का घर देवघर में है. उन्होंने जनवरी, फरवरी और मार्च महीने के कई दिनों में स्कूल की शक्ल तक नहीं देखी, लेकिन पोर्टल पर उनकी हाजिरी पूरी थी. चालाकी दिखाते हुए उन्होंने अपनी अटेंडेंस मार्क ऑन ड्यूटी और ऑफिस वर्क दिखाकर दर्ज की थी, ताकि किसी को शक न हो.

जब विभाग ने उनकी लोकेशन ट्रैक की, तो पता चला कि हाजिरी स्कूल से नहीं बल्कि उनके देवघर वाले घर से बनी है. जनवरी की 19 और 20 तारीख, फरवरी की 3, 5, 6, 7, 19, 21 और 24 तथा मार्च की 9 और 10 तारीख को उनकी उपस्थिति पर सवाल उठे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मांगा जवाब

इस धोखाधड़ी के सामने आते ही जमुई के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) दया शंकर ने कड़ा एक्शन लिया है. विभाग ने जनवरी से मार्च के बीच करीब 11 अलग-अलग तारीखों पर उनकी लोकेशन को संदिग्ध पाया है. डीईओ ने इसे अनुशासनहीनता की हद बताते हुए शिक्षक से जवाब मांगा है. इस खुलासे के बाद चकाई और आसपास के इलाकों के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि अब उन्हें समझ आ गया है कि डिजिटल सिस्टम से बच पाना आसान नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 kmph से चलेगी हवा, IMD ने सभी जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

चुनाव आयोग पर आर-पार, अशोक चौधरी ने बताया SIR जरूरी, पप्पू यादव ने कहा दरबान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >