Jamui Sadar Hospital OPD Update: सदर अस्पताल जमुई में शनिवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार पुरुष ओपीडी, महिला ओपीडी, आई, डेंटल, सर्जरी, मानसिक स्वास्थ्य, टीबी और इमरजेंसी समेत कई विभागों में डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. ऐसे में मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले संबंधित विभाग और डॉक्टर की जानकारी लेकर आसानी से इलाज करा सकते हैं.
पुरुष और महिला ओपीडी में आज ये डॉक्टर रहेंगे मौजूद
सदर अस्पताल के पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम मरीजों को देखेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है.
महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ प्रवीण जीया, दूसरी पाली में डॉ स्निग्धा और तीसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा महिला मरीजों का इलाज करेंगी.
आई, डेंटल और बच्चों के इलाज की भी व्यवस्था
आई ओपीडी में डॉ गौरव हेंब्रम मरीजों की जांच करेंगे, जबकि आई ओटी की जिम्मेदारी डॉ थनीष कुमार को दी गयी है. डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन सेवाएं देंगे.
बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ प्रतिक प्रिया की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं मानसिक रोग विभाग में डॉ शुभम घोष और टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार मरीजों को देखेंगे.
इमरजेंसी और ऑपरेशन थिएटर में 24 घंटे व्यवस्था
इमरजेंसी कक्ष में तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है. पहली पाली में डॉ अमित कुमार, दूसरी पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता और तीसरी पाली में डॉ जीके सुमन मरीजों की देखभाल करेंगे.
जेनरल ओटी में डॉ मृत्यूजंय कुमार और आर्थो ओटी में डॉ विशाल आनंद की ड्यूटी लगायी गयी है. एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ मनीष कुमार और तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार जिम्मेदारी संभालेंगे.
ब्लड बैंक और पैथोलॉजी सेवाएं भी रहेंगी चालू
ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज और पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं एसएनसीयू में डॉ शैलेन्द्र कुमार और दूसरी पाली में डॉ अजय कुमार नवजात शिशुओं की देखभाल करेंगे.
Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार
