सदर अस्पताल जमुई में आज किस चिकित्सक से मिलेगा इलाज, देखें पूरी सूची

Jamui Sadar Hospital OPD: आर्थो ओपीडी में डॉ. विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ. थनीष कुमार, डेंटल ओपीडी में डॉ. सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ. शुभम घोष की ड्यूटी निर्धारित की गई है. टीबी ओपीडी में डॉ. मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ. शैलेन्द्र कुमार तथा सर्जन ओपीडी में डॉ. मृत्युंजय कुमार मरीजों का उपचार करेंगे.

Jamui Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल जमुई प्रशासन ने आज के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी सूची जारी कर दी है. अस्पताल में विभिन्न विभागों की ओपीडी, इमरजेंसी सेवा, ऑपरेशन थिएटर और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

पुरुष ओपीडी में इन चिकित्सकों की रहेगी ड्यूटी

पुरुष ओपीडी की पहली पाली में डॉ. खुबाईब आलम मरीजों का इलाज करेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ. सौरव सिंह सेवाएं देंगे.

विभिन्न विशेषज्ञ ओपीडी की व्यवस्था

आर्थो ओपीडी में डॉ. विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ. थनीष कुमार, डेंटल ओपीडी में डॉ. सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ. शुभम घोष की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

टीबी ओपीडी में डॉ. मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ. शैलेन्द्र कुमार तथा सर्जन ओपीडी में डॉ. मृत्युंजय कुमार मरीजों का उपचार करेंगे.

ऑपरेशन थिएटर और अन्य विभागों में तैनाती

आई ओटी में डॉ. गौरव हेंब्रम तथा जनरल ओटी में डॉ. एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ. मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ. राहुल राज, एनसीडी विभाग में डॉ. संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ. प्रितम प्रिया सेवाएं देंगी. एसएनसीयू की दूसरी पाली में डॉ. अमित रंजन तैनात रहेंगे.

इमरजेंसी सेवा के लिए तीन पालियों में चिकित्सक तैनात

अस्पताल की इमरजेंसी सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए पहली पाली में डॉ. नवीनचंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ. जीके सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ. अंशुल अनुराग की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

महिला ओपीडी में रहेंगी महिला चिकित्सक

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ. स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ. नम्रता सिन्हा तथा तीसरी पाली में डॉ. श्वेता सिंह मरीजों का उपचार करेंगी.

एनेस्थीसिया विभाग में भी तीन पालियों में व्यवस्था

एनेस्थीसिया विभाग की पहली पाली में डॉ. मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ. अजीत कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. रघुनंदन कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >